पूज्य शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के आदेश पर गौ माता राष्ट्र माता के लिए देश भर में 10 मिनट का बंद हुआ

ज्योतिश्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के आव्हान पर भारत के अनेक स्थानो पर गौ माता राष्ट्र माता आंदोलन के लिए 10 – 10 -10 के आधार पर 10 मिनट का भारत बंद मनाया गया।

10 10 10 का अर्थ है 10 मार्च 2024 को प्रातः 10 बजे मात्र 10 मिनट के लिए सभी कार्य बंद करके गौ माता राष्ट्र माता घोषणा के लिए आव्हान करना।

इसके लिए देश के अनेक स्थानों पर पूज्य शंकराचार्य जी के शिष्यों ने गौ माता राष्ट्र माता के नारे लगाए, झंडे फहराए, भजन गाये एवं बिना किसी को कष्ट दिये, बिना किसी का काम रोके सांकेतिक प्रदर्शन किया।

 

 

Discover more from Bindaas Bol Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading