भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी का 19 वां स्थापना दिवस 9 अगस्त को नई दिल्ली मे स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में

भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी अपना राष्ट्रीय 19 वां स्थापना दिवस भारत की राजधानी नई दिल्ली मे स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में 9 अगस्त को मनाने जा रही है जिसमें पार्टी के देश भर से राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री देवेंद्र शुक्ला एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आई ए हाशमी ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करके बताया कि पार्टी 9 अगस्त को पार्टी के संस्थापक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह जी का जन्मदिन भी मनाएगी जो लोकनायक जयप्रकाश जी के साथ एवं उनके आदर्शों पर चलने वाले थे। इस अवसर पर पार्टी की सहयोगी भारतीय क्रांतिकारी सामाजिक संगठन के द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों मे क्रांति लाने वालों का सम्मान किया जायेगा, पूरे देश से हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की आशा व्यक्त की गई है। इस कार्यक्रम में अनेक पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं पूर्व वरिष्ठ आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी भी शामिल होंगे।

लोकनायक जयप्रकाश जी का मानना था कि देश मे संपूर्ण क्रांति का आना अति आवश्यक हैं इसके अंतर्गत 7 प्रकार की क्रांति जिसमें राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, शैक्षणिक व आध्यात्मिक क्रन्ति लाने की प्रमुख आवश्यकता है परंतु अब भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी द्वारा इसमें दो नई क्रांति जोड़ी जा रही हैं। एक स्वदेशी कारण की क्रांति एवं दूसरी श्वेत क्रांति। अतः अब पार्टी नौ प्रकार की क्रांति लाने का लक्ष्य रखा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जोगिंन्द्र सिंह भदौरिया जी ने बताया क़ी 19वे स्थापना दिवस पर देश के चुनिंदा उन क्रांतिकारियों को विशेष आमंत्रण भेजा है, जिन्होंने देश की विभिन्न क्रांतियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लेकिन उन्हें आज तक उचित सम्मान नहीं मिल पाया। 75% क्रांति जो अभी तक देश की होनी बाकी है, पूरी ताकत से उस क्रांति को देश में लाकर देश को खुशहाल सक्षम एवं विश्व गुरु बनाना है, साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी स्थापना दिवस को भारतीय क्रांति दिवस के रूप में मनाएगी।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट ए पी सिंह जी पार्टी के सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारी को अपने विचार प्रेषित करेंगे।

Discover more from Bindaas Bol Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading