लोकसभा चुनाव 2024 पर अनेक राजनीतिक विश्लेषकों ने और एग्जिट पोल ने मोदी जी और भाजपा को प्रचंड बहुमत की भविष्यवाणी करी थी। यह आंकड़े 350 से लेकर 400 तक छू रहे थे। किंतु वही कुछ दिन चुने राजनीतिक विश्लेषक यह भी घोषणा कर रहे थे की भाजपा बहुमत को नहीं छू सकेगी। इस में एक प्रमुख नाम मध्यप्रदेश के ठाकुर जोगेंद्र सिंह भदोरिया जी का भी है जो भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के अध्यक्ष भी हैं और साथ ही साथ एक प्रमुख राजनीतिक विश्लेषक भी है। राजनीतिक विश्लेषक के रूप में विभिन्न सामाचार चैनलों पर एक एक्सपर्ट के रूप में भी अपने विचार व्यक्त करते रहे हैं। लोकसभा 2024 के चुनाव में भी उन्होंने भाजपा को अपने बल पर बहुमत न मिलने भविष्यवाणी करी थी जो पूर्णतया सत्य निकली। उन्होंने भाजपा को 230 से 250 और एनडीए को 300 सीटों से नीचे मिलने की भविष्यवाणी करी थी।
साथ ही यह भी कहा था कि भाजपा को पूर्ण बहुमत न मिलने पर स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट होगी। सभी ने देखा कि 4 जून के दिन जब चुनावी परिणाम आ रहे थे तो स्टॉक मार्केट में ऐतिहासिक गिरावट हुई और 30 लाख करोड रुपए से ऊपर की निवेशकों की हानि हुई।
